Deoghar news : क्रिकेट प्रतियोगिता में एमसीए फाइटर ने एमसीए स्ट्राइकर को किया पराजित

Published by : BALRAM Updated At : 15 May 2025 11:07 PM

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में आयोजित समर कैंप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को छठा मैच एमसीए फाइटर व एमसीए स्ट्राइकर के बीच खेला गया. एमसीए

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में आयोजित समर कैंप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को छठा मैच एमसीए फाइटर व एमसीए स्ट्राइकर के बीच खेला गया. एमसीए स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 129 रन बनाये. एमसीए स्ट्राइकर टीम के लिए भावेश ने 47 रन व स्वस्तिक ने 31 रनों की अहम पारी खेली. वही एमसीए फाइटर कि ओर से अराफात ने तीन व ओवैस ने दो विकेट हासिल किये. जवाबी पारी खेलते हुए एमसीए फाइटर ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. सागर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 52 रन बनाया. वहीं रोहित ने मात्र 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रनों की विस्फोटक पारी खेली. एमसीए स्ट्राइकर की ओर से स्वस्तिक ने चार विकेट चटकाये. सागर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर की भूमिका में मोबास्सिर व शोभित ने निभाया. एमसीए के सचिव इमरान अंसारी, मो. बबलू, मधुगिरी पांडेय सहित खेल प्रेमी मैजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola