Deoghar news : एम्स के चिकित्सकों ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : एम्स के चिकित्सकों ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक

देवघर. रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, देवघर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-01 की ओर से बुधवार को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता एम्स

विज्ञापन

देवघर. रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, देवघर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-01 की ओर से बुधवार को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता एम्स के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन के डॉ. दिव्यांशु और उनकी टीम की सदस्यों में शामिल डॉ. भावना व प्रेरणा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को वीडियो दिखाये और मासिक धर्म से संबंधित साफ-सफाई रखने और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी निमिषा होरो ने सैनेटरी पैड्स की उपयोगिता के बारे में बताया और कहा कि मासिक धर्म पर चर्चा करना शर्म की बात नहीं है. सहायक प्राध्यापिका शिखा सोनाली एक्का ने भी इस मसले पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम के अंत मे सहायक प्राध्यापिका जनिस इरी तिग्गा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर पेंटिंग व स्लोगन राइटिंग की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में पुरस्कृत किया गया. उक्त कार्यक्रम में कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ रेखा कुमारी गुप्ता, ममता कुजुर, डॉ नृपांशु लता, रजनी कुमारी, डॉ सीमा सिंह आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अजय कुमार यादव

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola