डीसी के निर्देश पर 24 घंटे में दुरुस्त हुआ खराब चापानल

नारायणपुर. कोरीडीह-वन गांव में लंबे समय से पेयजल समस्या का समाधान गुरुवार को जिला प्रशासन के पहल पर कर दिया गया.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. कोरीडीह-वन गांव में लंबे समय से पेयजल समस्या का समाधान गुरुवार को जिला प्रशासन के पहल पर कर दिया गया. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने खराब चापानल की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया. ज्ञात हो कि गांव में चापानल खराब रहने के कारण कई परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था. इस समस्या को अखबार प्रभात खबर ने बुधवार के अंक में “कोरीडीह वन गांव में चापानल खराब, ग्रामीणों में रोष” नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. डीसी के निर्देश पर विभागीय कर्मियों ने 24 घंटे के भीतर गांव पहुंचकर खराब चापानल को दुरुस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली. ग्रामीणों ने कहा कि प्रभात खबर लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है, जिसके कारण उनकी समस्या का शीघ्र समाधान संभव हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










