ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दिये कई निर्देश

विज्ञापन

अररिया. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनोद दूहन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया. मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस संबंध में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह को ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण व तीन महीने में एक बार आंतरिक निरीक्षण का प्रावधान है. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, अंचलाधिकारी अररिया सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola