डीडीसी ने जनता दरबार लगाकर सुनी शिकायतें

जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार लगाया. इस दौरान आमजनों की समस्याएं सुनी. डीडीसी के समक्ष करीब 100 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें
जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार लगाया. इस दौरान आमजनों की समस्याएं सुनी. डीडीसी के समक्ष करीब 100 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखी. उन्होंने अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित किया. कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया. जनता दरबार में मंईयां सम्मान योजना, दिव्यांग पेंशन, आवास, राशन नहीं मिलने, जन्म प्रमाण-पत्र नहीं बनने, शराब दुकान में कार्य के बदले पारिश्रमिक भुगतान नहीं होने, अत्यधिक बिजली बिल, भूमि विवाद, भू अर्जन में मुआवजा, कन्यादान योजना, दिव्यांगता सर्टिफिकेट आदि की शिकायतें प्राप्त हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




