डेंगू दिवस पर निकली जागरूकता रैली

Edited by ANAND KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P>तारापुर/ हवेली खड़गपुर</P>डेंगू दिवस पर आमलोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को तारापुर एवं खड़गपुर में एएनएम स्कूल की प्रशिक्षुओं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से

विज्ञापन

तारापुर/ हवेली खड़गपुर

डेंगू दिवस पर आमलोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को तारापुर एवं खड़गपुर में एएनएम स्कूल की प्रशिक्षुओं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से आमलोगों को संदेश दिया कि डेंगू से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखें, जलजमाव नहीं होने दें और डेंगू के लक्षण दिखने पर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करायें.

तारापुर

: डेंगू दिवस पर अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर परिसर से एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की प्रशिक्षुओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली का नेतृत्व स्कूल की प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान ने किया. जबकि रैली को अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डाॅ बिंदु कुमारी एवं अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली फजेलीगंज के विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए क्षेत्र भ्रमण किया और प्रशिक्षु हाथों में स्लोगन वाले पोस्टर लेकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति सचेत किया. आमलोगों को जागरूक किया गया कि आसपास पानी जमा नहीं होने दें, डेंगू को दूर भगाएं, स्वच्छता है बचाव का उपाय जैसे नारों के साथ स्वच्छता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. इसके उपरांत प्रशिक्षुओं ने एक प्रभावशाली रोल प्ले के माध्यम से मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजनों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए. इसमें घर और आसपास सफाई रखने, समय-समय पर ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव करने तथा डेंगू के लक्षण दिखने पर शीघ्र अस्पताल में भर्ती कराने की अपील की.

हवेली खड़गपुर :

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गपुर से एएनएम काॅलेज की प्रभारी प्राचार्य रानी कुमारी के नेतृत्व में डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक करना था. रैली में शामिल प्रशिक्षुओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर डेंगू के प्रति आमलोगों को जागरूक किया और डेंगू से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखने, कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने की अपील की गई. मौके पर प्रभारी प्राचार्य रानी कुमारी ने कहा कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है. लेकिन अगर हम सावधानी बरतें तो इससे बचा जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में साफ-सफाई रखें और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं. उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करना था. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक उमेश कुमार, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर, सुमित कुमार, अमन, प्रतीम, स्वाती कुमारी, अमृता कुमारी, मधुप्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola