Deoghar news : लंबित आवास जल्द पूरा करें, मनरेगा से अधिक लोगों को जोड़ें : डीडीसी

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 24 Sep 2025 7:08 PM

विज्ञापन

देवघर समाहरणालय में बुधवार को डीडीसी पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा व आवास योजना समीक्षा को लेकर बैठक हुई. डीडीसी ने लंबित आवासों की रिपोर्ट पर नाराजगी जतायी.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता देवघर. बुधवार को समाहरणालय सभागार में डीडीसी पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. डीडीसी ने प्रखंडवार तरीके से लंबित आवासों की स्थिति की रिपोर्ट देखकर नाराजगी जताते हुए सभी बीडीओ को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लाभुकों के खातों में किस्त की राशि हस्तांतरित करें.

मनरेगा में रोजगार सृजन पर जोर

बैठक में डीडीसी ने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और बीपीओ क्षेत्र भ्रमण कर कार्य की गति बढ़ायें. बिरसा हरित ग्राम योजना, पीएम जनमन, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन सहित अन्य योजनाओं की भी बिंदुवार समीक्षा की गयी. डीडीसी ने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूरा करने और जमीनी स्तर पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा.

डीडीसी ने प्रखंडवार तरीके से लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए ”चलो करें आवास पूरा अभियान” के माध्यम से आवास निर्माण में आ रही कठिनाइयों व समस्याओं का निराकरण करवाने को कहा और क्षेत्र भ्रमण कर अधिकाधिक आवास को पूर्ण कराने की बात कही. बैठक में अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, सभी बीडीओ, बीपीओ, प्रखंड समन्वयक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola