दूरी के आधार पर नये मतदान केंद्रों के गठन पर बनी सहमति

Updated at : 24 Sep 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
दूरी के आधार पर नये मतदान केंद्रों के गठन पर बनी सहमति

गोड्डा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीसी ने की बैठक

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंजली यादव की अध्यक्षता में मतदाता सूची के बूथ रेशनलाइजेशन और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों गोड्डा, महागामा और पोड़ैयाहाट के मतदान केंद्रों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में भवन परिवर्तन, भवन नाम परिवर्तन, अनुभाग स्थानांतरण या समायोजन, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के विभाजन तथा दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मतदाताओं के लिए नए मतदान केंद्रों के गठन संबंधी प्रस्तावों पर सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी और सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिये, जिन्हें गंभीरता से विचार में लिया गया. इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-एसडीओ गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, एसडीओ महागामा आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और न्यायसंगत बनाने की दिशा में सकारात्मक सहयोग प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola