पटना में कार्यसमिति की बैठक से कांग्रेसजन उत्साहित

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :25 Sep 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में कार्यसमिति की बैठक से कांग्रेसजन उत्साहित

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार के पटना में हुए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार उत्पन्न हुआ है. जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह आश नारायण चौधरी, मोहम्मद अलीमुद्दीन ,गौतम वर्मा ,अफरोज खान अखिलेश कुमार, परवेज अंजुम ,रविंद्र सिंह ,मोहन झा आदि ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक कार्यसमिति की बैठक में देश के अन्य प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने बिहार के स्वर्णिम इतिहास की न केवल चर्चा की बल्कि एक नया बिहार बनाने का भी संकल्प लिया. कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में बिहार में लगाए गए उद्योग एवं संस्थाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया . नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं समस्त महागठबंधन के नेताओं के प्रति आभार जताया है कि उन्होंने अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र जारी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola