पौधा लगाकर कॉलेज के शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस

पौधा लगाकर कॉलेज के शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस
शुक्रवार को जीएलए कॉलेज व स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस मनाया. इस अवसर पर शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में पौधा रोपण किया. साथ ही कॉलेज परिसर में हरियाली व स्वच्छता बनाए रखने का शिक्षकों ने संकल्प लिया. शिक्षक संघ के सचिव डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को ज्ञान व संस्कार देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकते हैं. संघ के उप सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा तक ही सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज में जागरूकता के वाहक भी होते हैं. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने की अपील किया.ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण मिल सके. मौके पर दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा विभेष चौबे, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा मृत्युंजय कुमार, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा कुर्रत उल्लाह, इतिहास विभागाध्यक्ष डा संजय बाड़ा, इतिहास विभाग की शिक्षिका अरुणा खाखा, डा जय कुमार होनहागा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया. कॉलेज परिसर में कई तरह के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी तय की गई. शिक्षकों ने शिक्षा के साथ पर्यावरणीय मूल्यों को भी छात्रों तक पहुँचाने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




