अर्धसैनिक बलों के ठहरने को सीओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण

अर्धसैनिक बलों के ठहरने को सीओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामचन्द्रपुर में अर्ध सैनिक बलों को ठहरने के लिए प्राणपुर अंचल पदाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया. अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशनुसार अर्ध सैनिक बलों को ठहरने के लिए प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचन्द्रपुर में बिजली, शौचालय, भवन एवं शुद्ध पेयजल जल को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया. ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी को किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो. इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामचन्द्रपुर के प्रधानाध्यापक मोती प्रसाद सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचन्द्रपुर के प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह के साथ कई शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




