Giridih News : डोभा में डूबने से बच्चे की मौत,गांव में मातम

Giridih News : देवरी थाना के भंडराटांड़ गांव की घटना
Giridih News : परकोलेशन टैंक डोभा में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना देवरी थाना के भंडराटांड़ गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक कैरीडीह गांव निवासी रामचंद्र यादव का आठ वर्षीय पुत्र रतन कुमार बुधवार की दोपहर में स्कूल में छुट्टी के बाद नहाने के लिए परकोलेशन टैंक में उतरा था. रतन के साथ गांव का एक अन्य बच्चा भी डोभा के पास गया था. नहाने के क्रम में रतन गहरे पानी में चला गया. उसके साथ गये बच्चे ने गांव पहुंच कर लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे. कई लोग पानी में उतरे और बच्चे की खोज की. लगभग आधे घंटे तक चली खोजबीन के बाद जाल से बच्चे को बाहर निकाला गया. बच्चा को निकाले जाने के बाद उसे सीएचसी देवरी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. बच्चे की मौत की घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




