ePaper

महिला के गले से चेन छीनी

Updated at : 31 Jul 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के गले से चेन छीनी

महिला के गले से चेन छीनी

विज्ञापन

भभुआ सदर. शहर के राजेंद्र सरोवर पर अहले सुबह टहलने निकली एक 45 वर्षीय महिला के गले से उचक्के सोने की चेन छीन कर ले भागे. उचक्के का शिकार महिला शहर के वार्ड 15 निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी मालती देवी है. इस मामले में महिला ने सदर थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे घर से टहलने के लिए राजेंद्र सरोवर पर गयी थी. टहलने के दौरान एक जगह खड़ी होकर फूल तोड़ रही थी कि तभी पीछे से मुंह बांधे एक युवक आया और उसे ढकेल दिया. वह मुंह के बल गिर पड़ी और घायल हो गयी. इतने में युवक उसके गले से लॉकेट समेत सोने की चेन झपटकर भाग निकला. चेन छिनने के दौरान उसने शोर भी मचाया, लेकिन सुबह होने के चलते कोई मदद नहीं मिल पायी. महिला ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola