Bokaro News : घरेलू विवाद में घर से निकले युवक का शव नदी में मिला

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : कालूबथान ओपी क्षेत्र के सुसुनलिया के खारापाथर के दामोदर नदी घाट से गुरुवार देर शाम एक तैरता हुआ शव पाया गया. सूचना पाकर बोकारो जिला अंतर्गत जरीडीह

विज्ञापन

Bokaro News : कालूबथान ओपी क्षेत्र के सुसुनलिया के खारापाथर के दामोदर नदी घाट से गुरुवार देर शाम एक तैरता हुआ शव पाया गया. सूचना पाकर बोकारो जिला अंतर्गत जरीडीह के तांतरी निवासी मृतक के भाई अरविंद मिश्रा एवं भतीजा अर्पित आदर्श मिश्रा पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को लेकर परिजन कालूबथान ओपी ले आये. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मृतक के भाई अरविंद मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई को शंकर के साथ परिवार में ही बकझक हो गई थी. इसी के कारण भाई घर से गुस्से में निकल गया. देर रात तक घर नहीं लौटने पर 15 जुलाई को जरीडीह थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. गुरुवार को बलियापुर के घड़बड़ के मुखिया द्वारा जानकारी मिली कि एक शव नदी में तैरता हुआ पंचेत की और जा रहा है. ओपी प्रभारी नीतेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola