Bokaro news : बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने बोकारो जनरल अस्पताल व ब्लॉक मरम्मत का लिया जायजा

<P>बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को फर्स्ट हॉफ में बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच), तो सेंकेंड हॉफ में सेक्टर छह व नौ का औचक
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को फर्स्ट हॉफ में बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच), तो सेंकेंड हॉफ में सेक्टर छह व नौ का औचक निरीक्षण किया. श्री तिवारी ने बीजीएच में मरीजों से बातचीत कर उनसे फीडबैक लिया.अस्पताल में ठेका कर्मियों के प्री-जॉइनिंग हेल्थ चेक-अप की व्यवस्था का जायजा लिया. ऑर्थो ओपीडी, जेनरल ओपीडी, नयी कैजुअल्टी विंग व मरीज़ों का एडमिशन काउंटर सहित अन्य वार्ड का निरीक्षण किया. बीजीएच के प्रभारी डॉ बीबी करुणामय व अन्य वरीय चिकित्सकों को श्री तिवारी ने आवश्यक दिशा -निर्देश भी दिये.
सेक्टरों के 519 ब्लॉक में किये जा रहे एक्सटर्नल रिपेयर का औचक निरीक्षण
अपराह्न में बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने सेक्टर छह व सेक्टर नौ सी व डी में एनबीसीसी के माध्यम से कुल 519 ब्लॉक में किये जा रहे एक्सटर्नल रिपेयर का औचक निरीक्षण किया. सेक्टरों में ब्लॉक मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य कर रहे एनबीसीसी व सिविल अनुरक्षण के अधिकारियों को निर्देश दिया. निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने निरीक्षण के क्रम में एक्सटर्नल रिपेयर वर्क के गुणवत्ता की समीक्षा की. एनबीसीसी तथा सिविल अनुरक्षण के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) एल दास, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार व सिविल अनुरक्षण के अधिकारी भी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




