24 वर्षीय विवाहिता का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2025 6:45 PM
लिट्टीपाड़ा. पुलिस ने दरबारपुर गांव में शुक्रवार को कुआं से एक महिला का शव बरामद किया है.
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. पुलिस ने दरबारपुर गांव में शुक्रवार को कुआं से एक महिला का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, मृतका सुरुज हांसदा (24 वर्ष) की शादी करीब पांच वर्ष पहले दरबारपुर गांव के माइकल सोरेन के साथ हुई थी. कुछ दिन पूर्व माइकिल सोरेन ने दूसरी शादी कर दूसरी पत्नी को घर लाया था, जिससे पहले पत्नी के साथ आये दिन झगड़ा होते रहता था. बुधवार को मृतका सुरुज हांसदा का झगड़ा अपने पति माइकल सोरेन के साथ द्वितीय शादी को लेकर हो गया, तभी से महिला अपने घर से गायब थी. एक दिन बाद गांव के एक कुआं में ग्रामीणों ने महिला का शव देखा. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया मृतका के भाई सामलाल हांसदा के शिकायत पर थाने में कांड संख्या 48/25 दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










