मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार, कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाकर जताया विरोध

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार, कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन

कटिहार मिर्चाईबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के निकट भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गवासी मां पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के मंच से किया गया. इसको लेकर कैंडल जलाकर विरोध किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ मालाकार मुख्य रूप से शामिल हुए. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की अभद्र भाषा और अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति में विपक्ष को अपनी बातों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने में कोई आपत्ति की बात नहीं, लेकिन इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां कभी भी स्वीकार्य नहीं है. जिला अध्यक्ष ने कहां-कहां की यह राजनीति नहीं, यह जनता और देश का सीधा अपमान है. बिहार इसका जवाब ज़रूर देगा. मौके पर उपस्थित महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तथाकथित यात्रा अब लोकतंत्र और राजनीति की गरिमा को शर्मसार करने का माध्यम बन चुकी है. इस यात्रा के मंच से कभी बिहार की अस्मिता का अपमान होता है. कभी तिरंगे का अपमान किया जाता है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप, मंत्री धर्मनाथ तिवारी, गौरव पासवान, महेंद्र झा, पिंटू भगत, पूजा शर्मा, नगर अध्यक्ष उमेश पासवान, राजेश शर्मा, अंकित कुमार, संतोष सिंह, भास्कर सिंह, शाहिद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति ने कैंडल जलाकर आक्रोश प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन