दुर्गा पूजा के उत्साह में बाधा डाल रहीं जर्जर सड़कें

रामनगर व सामटोली रोड की स्थिति जर्जर, सड़क पर बहता है गंदा पानी
सिमडेगा. शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. तैयारियों के बीच रामनगर और सामटोली सड़क की जर्जर स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. पूजा पंडालों तक पहुंचने के रास्तों की दुर्दशा न केवल श्रद्धालुओं की आस्था के आड़े आ रही है, बल्कि विसर्जन शोभायात्रा के समय भी यह समस्या गंभीर साबित हो सकती है. सामटोली रोड पर कई जगहों पर सड़क पूरी तरह जर्जर है. जयप्रकाश नारायण उद्यान के समीप, सामटोली शिव मंदिर के पास और सामटोली बस्ती के पास गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. स्थिति यह है कि बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जा है. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.
रामनगर पूजा पंडाल के पास मरम्मत कार्य जारी
रामनगर पूजा पंडाल के समीप तो हालत और भी खराब है. हालांकि यहां नगर परिषद के द्वारा नाली की सफाई व मरम्मत कार्य किया जा रहा है. बता दें कि यहां पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बहता है और पंडाल के निकट जमा हो जाता है. श्रद्धालुओं गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर थे. यहीं रास्ता प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम तक भी जाता है. जिससे पर्यटक भी प्रभावित हो रहा था.गड्ढों में डस्ट डालकर चलाया जा रहा काम
नगर परिषद की ओर से दुर्गा पूजा से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है. गड्ढों में चिप्स का डस्ट डालकर काम चलाया जा रहा है, जो बारिश होने पर बर्बाद हो सकता है. गाड़ियों की आवाजाही के कारण डस्ट बहकर इधर-उधर फैल रहा है. बताया जाता है कि अब तक लाखों रुपये इस कार्य में खर्च किए जा चुके हैं. लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.हजारों छात्रों को होती है परेशानी
सामटोली रोड से होकर रोजाना हजारों छात्र स्कूल-कॉलेजा जाते हैं. सड़क जर्जर होने के कारण छात्रों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.स्थायी समाधान करने की मांग
स्थानीय लोगों दुर्गा पूजा और विसर्जन शोभायात्रा को देखते हुए सड़कों की मरम्मत स्थायी रूप से करने की मांग की है. लोगों ने कहा कि केवल खानापूर्ति करने से समाधान नहीं निकलेगा. लोगों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है. शहरी क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद सवाल किया कि आखिर नाली निर्माण के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई, फिर नाली का निर्माण क्यों किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




