अटल क्लिनिक कोरियासा में डॉक्टर व एएनएम से मारपीट, दो हिरासत में

<P><H2>वरीय संवाददाता, देवघर:</H2> कुंडा थानांतर्गत कोरियासा मुहल्ले में स्थित अटल मुहल्ला क्लिनिक में मरीज एवं उसके परिजनों द्वारा वहां कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ श्रुति सिंह व एएनएम पुष्पा कुमारी के
वरीय संवाददाता, देवघर:
कुंडा थानांतर्गत कोरियासा मुहल्ले में स्थित अटल मुहल्ला क्लिनिक में मरीज एवं उसके परिजनों द्वारा वहां कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ श्रुति सिंह व एएनएम पुष्पा कुमारी के साथ मारपीट करने व क्लिनिक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. उधर, मरीज नीरा देवी ने भी डॉक्टर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. दोनों तरफ से कुंडा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गयी है. पुलिस दोनों मामले में काउंटर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. डॉक्टर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मरीज के पति व पुत्र को हिरासत में लिया है. महिला डॉक्टर श्रुति सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में जिक्र है कि क्लिनिक से वह अपना कार्य समाप्त कर निकलने वाली थी, तभी एक महिला वहां आकर बैठी थी. उससे पूछकर दवा दे दी गयी, लेकिन वह वह ब्लड जांच कराने की बात कह रही थी. डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल जाकर ब्लड जांच कराने को कहा. उसी बात पर वह दवा फेंक कर गाली-गलौज करने लगी. इतने में उक्त महिला के 10-12 की संख्या में परिजन पहुंच गये और क्लिनिक में तोड़फोड़ करने लगे. क्लिनिक का रजिस्टर फाड़ दिया. विरोध करने पर सभी लोग एएनएम सहित उसके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के क्रम में उसके गले से 25 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और एक महिला ने हाथ में दांत काट लिया. जान बचाने के लिए उसने दरवाजा बंद किया तो उसे भी तोड़ दिया. मारपीट के क्रम में वीडियो बना रही एएनएम पुष्पा कुमारी का मोबाइल भी पटक कर तोड़ दिया और सारा वीडियो डिलीट करा दिया. किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने के बाद उसे बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. मामले में कुंडा थाने में डॉक्टर के साथ मारपीट कर अटल क्लिनिक में तोड़फोड़ करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आरोपित मरीज के पति व पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.डॉक्टर पर आला से मारकर सिर फोड़ने व दांत काटने का आरोप
इधर, दूसरे पक्ष की ओर से कोरियासा मुहल्ला निवासी मरीज नीरा देवी की शिकायत पर भी डॉ श्रुति सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिक्र है कि वह अटल मुहल्ला क्लिनिक कोरियासा में जांच कराने पहुंची थी. क्लिनिक में डॉ श्रुति सिंह थी. उन्होंने कहा कि पहले आधार कार्ड लेकर आओ. दोपहर 12 बजे वह घर से आधार कार्ड लेकर पहुंची तो डॉ श्रुति ने कुर्सी पर बैठने से मना की. कारण पूछने पर हाथ में लिये आला से सिर पर जानलेवा हमला की, जिससे उसका सिर फट गया. खून बहने लगा व हाथ की कानी अंगुली में दांत काट ली. डॉक्टर पर गाली-गलौज करने, पटककर लात-घूंसे से मारने का भी आरोप लगाया है. नीरा ने शुगर का गंभीर मरीज होने की बात कहते हुए थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है.
निदेशक प्रमुख ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराने का दिया निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ सीके शाही अटल मुहल्ला क्लिनिक कोरियासा में हुई मारपीट की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे. घायल डॉ श्रुति सिंह से मिलकर उन्होंने घटना की जानकारी ली. दूसरे पक्ष की घायल मरीज नीरा देवी से भी उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ की. इसके बाद घटना को लेकर उन्होंने सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को निर्देश दिया कि तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर वे मामले की जांच करायें.
* डॉक्टर ने मारपीट करते हुए हाथ में दांत काटने, सोने की चेन छीनने व क्लिनिक में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया
* एक महिला मरीज ने भी डाॅक्टर पर मारपीट करने का लगाया आरोप, दी गयी शिकायत
* डॉक्टर की शिकायत पर प्राथमिकी कर पुलिस मरीज के पति व पुत्र को हिरासत में लाकर कर रही पूछताछ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




