Samastipur News:रोसड़ा में जन सुराज का विधानसभा स्तरीय सभा आयोजित
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:18 PM
आगामी चुनावी बिगुल बजते ही जन सुराज पार्टी ने रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.
Samastipur News:रोसड़ा : आगामी चुनावी बिगुल बजते ही जन सुराज पार्टी ने रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. रोसड़ा शहर स्थित महावीर चौक के पास मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय सभा में पार्टी नेताओं ने जमकर हुंकार भरी. सभा का संचालन भावी प्रत्याशी श्याम सुंदर पासवान ने किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने की. सभा को संबोधित करते हुए राज कपूर सिंह ने कहा कि नवंबर में जब जनता जन सुराज की सरकार बनायेगी तो पांच बड़े काम सबसे पहले होंगे. युवाओं का पलायन बंद होगा,बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी, बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन, महिलाओं को सस्ता ऋण एवं किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा. सभा में समस्तीपुर जिला चुनाव अभियान संयोजक निरंजन ठाकुर, अनुमंडल अध्यक्ष अभिषेक अनिल, जिला उपाध्यक्ष सुशांत कुमार, संगठन जिला महासचिव डॉ शंभू, विभूतिपुर जिपा सह भावी प्रत्याशी रीना राय, अमित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कुरैश, रोहित आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










