हमलावरों को गिरफ्तार करें, नहीं तो करेंगे आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Sep 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन

पिठोरिया थाना के चंदवे में एक विशेष समुदाय के झुंड ने युवक पर हमला कर घायल करने के विरोध में गुरुवार को लालगंज में महावीर मंडल की बैठक हुई.
विज्ञापन
मेसरा.
पिठोरिया थाना के चंदवे में एक विशेष समुदाय के झुंड ने युवक पर हमला कर घायल करने के विरोध में गुरुवार को लालगंज में महावीर मंडल की बैठक हुई. अध्यक्षता लालगंज-टाटीसिलवे के मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह ने की. जिसमें चंदवे में कुम्हरिया निवासी कुणाल केशरी के साथ जानलेवा हमला करने पर चिंता जतायी गयी. बैठक में दो दिनों के अंदर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी. हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि चंदवे में मवेशी लदा कंटेनर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था. बाद में चंदवे चौक पर रविवार की रात आठ बजे कुणाल केसरी हरी वाटिका नामक होटल से अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे. उसी समय चंदवे चौक के पास घात लगाकर कर 20 से अधिक संख्या में एक विशेष समुदाय के लोग अचानक कुणाल केसरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामले में कुणाल के पिता सीताराम साहू ने पिठोरिया थाना में सलमान अंसारी पिता फेकन अंसारी, सुभान खान, अफरोज अंसारी पिता जाबार अंसारी, खुशबुदीन अंसारी, फिरोज अंसारी व अन्य लोगों के वृद्ध मामला दर्ज कराया. उक्त सभी आरोपी चंदवे गांव के निवासी हैं. बैठक में कर्नल वीरेंद्र सिंह, हरि सिंह, विनोद तिवारी, राजन साहू, राजकुमार सिंह, परशुराम सिंह, दिनेश महतो, चिंतामणी साहू आदि मौजूद थे.सांसद ने अस्पताल जाकर पीड़ित का हाल जाना
:
सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज अस्पताल में इलाजरत उक्त घायल युवक से मिले और हाल चाल जाना. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. कहा कि पुलिस को मदद करना अपराध हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










