102 एंबुलेंस कर्मी आज से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:23 PM

विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बिहार राज्य 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा. अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बिहार राज्य 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है. 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार समेत अन्य चालक व ईएमटी की ओर से जिलाधिकारी, सीएस, श्रम अधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजकर सूचना दी है. तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि श्रम अधिनियम के तहत वेतन एवं अन्य सुविधा दिया जाये. अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान किया जाये. प्रत्येक माह का वेतन का समय निर्धारित किया जाये. साथ ही सभी कर्मचारी का वेतन पर्ची प्रत्येक माह दिया जाये. गाड़ी खराब होने पर समय पर मरम्मत करवाया जाये. गाड़ी खराब अवधि में कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाये. अध्यक्ष ने बताया कि हम सभी कर्मचारी संस्था के हर नियम का पालन भी कर रहे हैं. लेकिन संस्था कर्मचारियों के लिए एकरारनामा में लिखे श्रम अधिनियम के कानून का पालन नहींग्कर रही है. इसके कारण 102 एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola