आजमीन-ए-हज का पहला जत्था पहुंचा कोलकाता एयरपोर्ट, खिदमत में पहुंचे पूर्व विधायक

Updated at : 28 Jun 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
आजमीन-ए-हज का पहला जत्था पहुंचा कोलकाता एयरपोर्ट, खिदमत में पहुंचे पूर्व विधायक

किशनगंज. बिहार के आजमीन-ए- हज का पहला जत्था आज दिन के 1.40 बजे हज टर्मिनल कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा. जहां पर बिहार राज्य हज कमिटी के चैयरमेन जनाब अब्दुल हक, पूर्व

विज्ञापन

किशनगंज. बिहार के आजमीन-ए- हज का पहला जत्था आज दिन के 1.40 बजे हज टर्मिनल कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा. जहां पर बिहार राज्य हज कमिटी के चैयरमेन जनाब अब्दुल हक, पूर्व विधायक कोचाधामन सह सदस्य बिहार राज्य हज कमिटी मुजाहिद अालम, सदस्य बिहार राज्य हज कमिटी डा मुफ्ती अमजद रेजा, सीईओं बिहार राज्य हज कमिटी राशिद हुसैन, पश्चिम बंगाल हज कमिटी के जिम्मेदारान एवं बिहार राज्य हज कमिटी के दीगर जिम्मेदारों ने सभी का इस्तकबाल किया. शुक्रवार को कुल 326 आजमीन ए हज कोलकाता पहुंचे हैं. दोजुलाई तक रोजाना बिहार के आजमीन-ए-हज की कोलकाता आमद जारी रहेगी. फिर 09 जुलाई से गया एयरपोर्ट पर आजमीन ए हज की आमद होगी. इस बार बिहार से कुल 3820 हुज्जाज कराम रवाना हुए थे. दौराने हज 07 हुज्जाज का इंतकाल हो गया.दो की मौत हर्ट अटैक से,दो की मौत लिफ्ट हादसे में एंव तीन की मौत हीट वेब से हुई है. बिहार राज्य हज कमिटी की तरफ़ से हुज्जाज कराम के लिए बेहतर इंतजाम किये गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola