ePaper

चरित्र का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का अर्थ : प्रो शम्शी

Updated at : 25 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
चरित्र का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का अर्थ : प्रो शम्शी

शिक्षा का अर्थ चरित्र का सर्वांगीण विकास होता है. छात्र ही देश की दिशा और दिशा बदल सकते हैं.

विज्ञापन

झाझा . शिक्षा का अर्थ चरित्र का सर्वांगीण विकास होता है. छात्र ही देश की दिशा और दिशा बदल सकते हैं. उक्त बातें गुरुवार को देवसुंदरी महाविद्यालय सभागार में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ अजफर शम्शी ने प्लास्टिक उन्मूलन विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि समाज को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं तथा प्लास्टिक के प्रयोग से हो रही हानियों को समाज को जागरूक करें. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री या उपाधि प्राप्त करना नहीं है. बल्कि अपने चरित्र का सर्वांगीण विकास आवश्यक है. डॉ शम्शी कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा की शुद्धता ही सही शिक्षा है. इस संबंध में केंद्र और बिहार की सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से छात्रों को अवगत करा रही है. मौके पर मौजूद डॉ राकेश पासवान, डॉ खुशबू कुमारी, डॉ इना बहन, डॉ जीपी ठाकुर, प्रो बीएन सुभाष, डॉ शाहिद अख्तर अंसारी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर कार्यालय प्रधान संजय चौधरी, प्रिंसी कुमारी, प्रेरणा कुमारी, अमन कुमार, अभिषेक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola