ePaper

Muzaffarpur : तुर्की में अस्पताल की खिड़की से गिर कर मरीज की मौत

Updated at : 05 Sep 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : तुर्की में अस्पताल की खिड़की से गिर कर मरीज की मौत

Muzaffarpur : तुर्की में अस्पताल की खिड़की से गिर कर मरीज की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन मनरिया रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज की खिड़की से बाहर गिरकर मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुई. खिड़की से गिरकर मरीज की मौत पर अस्पताल प्रशासन में कोहराम मचा है. मृतक हरेंद्र राम (47) बरियारपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है़ कहा कि मरीज मानसिक रूप से कमजोर था. उसे किसी बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इसी दौरान अस्पताल में खिड़की से गिरकर मौत हो गयी़ घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मरीज की किस परिस्थिति में गिरकर हुई मौत की जांच में जुटी है. तुर्की थाना प्रभारी राहुल रंजन कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola