सोशल साइट पर बने दोस्त से मिलने प्रिंसेप घाट पहुंची युवती से दुष्कर्म का आरोप

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 1:34 AM

विज्ञापन

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद अच्छे दोस्त बन गये युवक के साथ मिलने बाबूघाट के निकट प्रिंसेप घाट पहुंची युवती को दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा.

विज्ञापन

धोखाधड़ी. दोस्ती के बहाने बना लिया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर ठगे 35 हजार

गंगा की सैर कराने के नाम पर नाव में बैठा कर बीच गंगा में लूटी आबरू

सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करने की दे रहा था धमकी भी

संवाददाता, कोलकाता

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद अच्छे दोस्त बन गये युवक के साथ मिलने बाबूघाट के निकट प्रिंसेप घाट पहुंची युवती को दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा. पीड़िता को नाव में बैठाकर उसे बीच गंगा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है. इसके बाद से लगातार किये जा रहे ब्लैकमेल से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने इसकी शिकायत नेताजी नगर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दीप नारायण भट्टाचार्य नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रविवार को उसे अलीपुर कोर्ट की विशेष अदालत में पेश करने पर तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. क्या है मामला : पुलिस के मुताबिक दक्षिण कोलकाता की निवासी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी मुलाकात मार्च महीने में सोशल मीडिया के जरिये हुई थी. आरोपी ने खुद को सेंट्रल गवर्नमेंट का कर्मचारी बताया था. इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी. शुरुआत में मैसेंजर पर बात करने के बाद भरोसा होने पर युवती ने अपना मोबाइल नंबर उसे दे दिया. दोनों फोन पर चैटिंग व बातें करने लगे थे. इस बीच, आरोपी ने एक दिन उससे मिलने की इच्छा जतायी. युवक ने कहा कि उनकी पहली मुलाकात को यादगार बनाने के लिए दोनों गंगा में नाव की सैर करेंगे. आरोपी ने उसे प्रिंसेप घाट के पास बुलाया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वहां नाव में बैठ कर जब वह बीच गंगा में पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल की 35 हजार रुपये की ठगी भी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो बनाया. धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर 35 हजार रुपये भी वसूले. इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहा. परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार 14 जुलाई को नेताजीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद से फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने किया अरेस्ट

थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद से आरोपी युवक का पता नहीं चल पा रहा था. वह फरार था. कई जगहों पर तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला. आखिरकार शनिवार रात बेहला से आरोपी दीप नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola