झाड़ी से 270 बोतल शराब बरामद, अज्ञात पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

11.70 किमी स्पर के समीप झड़ियों में शराब कि तीन बोरिया बरामद की गई

विज्ञापन

वीरपुर.रतनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह कोसी नदी के पूर्वी कोसी तटबंध स्थित 11.70 किमी स्पर पर तटबंध के झड़ियों में छिपाकर रखी गई तीन बोरी शराब जब्त किया है. जानकारी देते हुए रतनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से कोसी नदी के रास्ते शराब लाई जा रही है. जो भारतीय क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा. मिली सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर निर्धारित क्षेत्र मे तलाशी अभियान चलाई गई. 11.70 किमी स्पर के समीप झड़ियों में शराब कि तीन बोरिया बरामद की गई. बोरी से 270 बोतल शराब जब्त किया गया. जिसकी मात्रा 81 लीटर पाया गया. अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola