Saran News : तरैया थाने की पुलिस ने दियारे से 140 लीटर देसी शराब की बरामद

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 01 Sep 2025 9:05 PM

विज्ञापन

तरैया पुलिस ने लगातार शराब के विरुद्ध दियारे क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा है.

विज्ञापन

तरैया. थाना पुलिस ने लगातार शराब के विरुद्ध दियारे क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा है. शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान में सोमवार को चंचलिया दियारे क्षेत्र में झाड़ी में छुपा कर रखी गयी 140 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, एएसआइ अप्पू कुमार, एसआइ सागर पासवान की संयुक्त छापेमारी में झाड़ी में 20-20 लीटर के सात पॉलीथिन में छुपा कर रखी गयी 140 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि रविवार को बनिया हसनपुर दियारे क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रॉली पर पेंट के 20 लीटर की 14 बाल्टी में 280 लीटर देसी शराब पुलिस ने बरामद की. उसके साथ एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया था. इस संबंध में एसआइ सागर पासवान ने बताया कि जब्त 140 लीटर देसी शराब के विरुद्ध अज्ञात धंधेबाजों पर एक प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

मुरहिया दियारा में 420 लीटर देसी शराब बरामद

मकेर. थाना क्षेत्र के मुरहिया दियरा में पुलिस ने छापेमारी कर 420 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब को जब्त कर थाना मालखाना में जमा कर दिया है. फरार आरोपित की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो बाबूनाथ सहनी का पुत्र है. पुलिस ने उसके खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola