सनस्क्रीन के इस्तेमाल से हड्डियां कमजोर!

सनस्क्रीन के अधिक इस्तेमाल से शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है, जिससे मांसपेशियां कमजोर होती हैं और हड्डियों के टूटने का जोखिम बढ़ जाता है. ‘जर्नल ऑफ अमेरिकन ऑस्टियोपैथिक एसोसिएशन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब एक अरब लोग सनस्क्रीन के इस्तेमाल के कारण विटामिन डी की कमी से जूझ […]
सनस्क्रीन के अधिक इस्तेमाल के कारण उनका शरीर धूप के संपर्क में नहीं आता और वे विटामिन डी से वंचित रह जाते हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित टॉरो यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर किम फोटेनहॉएर का कहना है कि लोग घरों से बाहर खुले में बहुत कम समय बिता रहे हैं और जब भी वे बाहर निकलते हैं, सनस्क्रीन लगा कर निकलते हैं. ऐसे में उनके शरीर की विटामिन डी निर्माण की क्षमता खत्म हो जाती है.
त्वचा के कैंसर से अपना बचाव के लिए हल्की धूप में बिना सनस्क्रीन लगाये निकलना बेहतर समझा गया है, क्योंकि इससे शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




