आसान उपायों से दूर करें त्वचा की समस्याएं

Updated at : 17 May 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
आसान उपायों से दूर करें त्वचा की समस्याएं

आज की इस फास्ट वर्किंग लाइफ में फ्लॉलैस स्किन के लिए रोज-रोज पार्लर के चक्कर लगाना किसी के लिए भी मुश्किल है. ऐसे में अपनी प्रॉब्लम्स के अनुरूप कुछ होम रेमिडीज अपनाकर भी आप ब्यूटीफुल स्किन पा सकती हैं. ब्लैकहैड्स : एक टी-स्पून मुल्तानी मिट्टी, एक टी-स्पून जौ के आटे में थोड़ी-सी खस-खस, 4-5 चम्मच […]

विज्ञापन

आज की इस फास्ट वर्किंग लाइफ में फ्लॉलैस स्किन के लिए रोज-रोज पार्लर के चक्कर लगाना किसी के लिए भी मुश्किल है. ऐसे में अपनी प्रॉब्लम्स के अनुरूप कुछ होम रेमिडीज अपनाकर भी आप ब्यूटीफुल स्किन पा सकती हैं.

ब्लैकहैड्स : एक टी-स्पून मुल्तानी मिट्टी, एक टी-स्पून जौ के आटे में थोड़ी-सी खस-खस, 4-5 चम्मच कच्चा दूध और ताजी पुदीने की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर स्क्रब बना लें. इस पेस्ट को पूरे फेस पर लगाएं और फिर सर्कुलर दिशा में स्क्रब करें. कुछ देर के लिए उसे यूं ही छोड़ दें और फिर पानी से धो दें. इस स्क्रब से स्किन डीप क्लीन होगी, साथ ही रोजाना स्क्रब करने से ब्लैकहैड्स जैसी कोई प्रॉब्लम भी नहीं होगी.

ओपन पोर्स : एक टी-स्पून कैलेमाइन पाउडर व एक टी-स्पून चंदन पाउडर में टमाटर का जूस मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसकी लेयर अपने चेहरे पर लगाएं. इस पैक को 15-20 मिनट तक लगाये रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस पैक में शामिल कैलेमाइन और चंदन पाउडर पोर्स को बंद करेंगे और टमाटर में मौजूद लाइकोपीन से आपकी स्किन टाइट होगी.

एक्ने/पिंपल्स : नीम व पुदीने की सूखी पिसी पत्तियों के पाउडर में आधा चम्मच कैलेमाइन पाउडर, चुटकी भर हल्दी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं व चेहरे पर लगाएं. पैक का रोजाना इस्तेमाल करने से मुंहासे कुछ दिनों में सूख जायेंगे. नीम में मौजूद डिसइंफेक्टिंग गुण और पुदीने में शामिल एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन को एक्ने से प्रोटेक्ट करेंगे. हल्दी उन्हें हील करेगी और गुलाब जल से त्वचा पर निखार आयेगा.

एक्ने मार्क्स और स्कॉर्स : मुंहासों के निशान को हल्का करने के लिए घर पर स्क्रब बना सकती हैं.

सूखी नीम की पत्तियां, 5-6 लौंग एक-एक कटोरी उड़द की धुली दाल, लाल मसूर की दाल, चने की दाल को दरदरा पीस लें. फिर उसमें चुटकी भर हल्दी, आधी कटोरी चंदन पाउडर व मुल्तानी मिट्टी को मिक्स कर पाउडर बना लें. प्रतिदिन एक चम्मच पाउडर में पपीते का गूदा मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 2-4 मिनट तक मलें. 10 मिनट बाद धो लें. कच्चे पपीते में पैपीन एंजाइम होता है, जो रंग साफ करता है.

दाग-धब्बों को दूर करता है. यदि चेहरे पर मुंहासे हैं, तो कोई भी स्क्रब करने से बचें.

पिट्स (गड्ढे) : इन निशानों को हल्का करने के लिए नारियल तेल से मसाज कर सकती हैं या फिर विटामिन इ की कैप्सूल्स को फोड़ कर भी लगा सकती हैं. अगर ये पिट्स लंबे समय से हैं, तो इनका घरेलू तौर पर ठीक हो पाना मुश्किल है. इसके लिए आप किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक से लेजर ट्रीटमेंट की सिटिंग्स ले सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola