उसे देखता हूं, तो पढ़ाई पर एकाग्र नहीं हो पाता

– मेरी उम्र 17 साल है. एक लड़की से रिलेशन में था, पर बोर्ड में मेरे अच्छे और उसके खराब मार्क्स आये, जिसका जिम्मेवार उसने मुझे बताया. फिर हमारा रिलेशन टूट गया. मेरा 11वीं का एक साल पूरी तरह खराब रहा. अब 12वीं में सब सही चल रहा है, फिर भी किसी दिन अगर उसे […]
– मेरी उम्र 17 साल है. एक लड़की से रिलेशन में था, पर बोर्ड में मेरे अच्छे और उसके खराब मार्क्स आये, जिसका जिम्मेवार उसने मुझे बताया. फिर हमारा रिलेशन टूट गया. मेरा 11वीं का एक साल पूरी तरह खराब रहा. अब 12वीं में सब सही चल रहा है, फिर भी किसी दिन अगर उसे देखता हूं, तो पुराने दिन याद आने लगते हैं. फिर खुद को एकाग्र नहीं कर पाता. इससे बाहर कैसे निकलूं?
aweshbro@gmail.com
आप अपना ध्यान केवल और केवल पढ़ाई पर फोकस करें. यह सोचें कि ईश्वर जो करता है, अच्छा करता है. आप इसे सामान्य रूप में लें. इसकी वजह आप बच्चों की उम्र है. यह बचकानी हरकत है. पल में दोस्ती और पल में दोस्ती खत्म. यह समय पढ़ाई का है. यह निकल गया तो फिर आपका साल ही बरबाद होगा.
– मैम, मैंने इस बार 10 का बोर्ड एग्जाम दिया है और आगे साइंस (बायोलॉजी) रखना चाहती हूं. तो मैं पूछना चाहती हूं कि क्या मैं साइंस रख कर कांपीटिशन में बैठ सकती हूं और मेडिकल में कौन-सा क्षेत्र अच्छा रहेगा?
shrutikumari1116@gmail.com
इस बारे में आपको अपने टीचर्स से बात कर सकती हैं. वैसे आप वही पढ़िए जिसमें आपकी रुचि हो, मन लगता हो, समझ आता हो और आगे मेडिकल की परीक्षा की तैयारी कर सकें.
– मैम, मैं अगले वर्ष 10वीं की परीक्षा दूंगा. मैं इसमें अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहता हूं. लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे तैयारी करूं? मैं चाहता हूं कि पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर भी सीखूं. क्या यह मेरे लिए ठीक रहेगा?
अमित सोरेन, देवीपुर, देवघर
बिलकुल, आप कंप्यूटर सीख सकते हैं. यह तो सदा आपको काम आयेगा. अच्छे नम्बरों से पास होना ही नहीं, रैंक भी लाना चाहते हैं तो गर्मियों की छुट्टियों में भी थोड़ी पढ़ाई करते रहिए. पढ़ाई के लिए आप योजना बनाकर पढ़िए. कितना सिलेबस कब तक खत्म करना है, इस बात को हमेशा ध्यान में रखें. तब जरूर आप अच्छा कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




