पुरानी साड़ियों का नया उपयोग
Updated at : 10 May 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

आपके वार्डरोब में कई ऐसी पुरानी साड़ियां होंगी, जिन्हें वर्षों से आपने पहना नहीं है. मगर उनके साथ जुड़ा इमोशन उन्हें बेकार कहने की इजाजत नहीं देता. आप चाहें तो थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें फिर से इस्तेमाल में ला सकती हैं. जानिए कैसे. शादी की पुरानी साड़ियां दिल को उतनी ही अजीज होती हैं, जितनी […]
विज्ञापन
आपके वार्डरोब में कई ऐसी पुरानी साड़ियां होंगी, जिन्हें वर्षों से आपने पहना नहीं है. मगर उनके साथ जुड़ा इमोशन उन्हें बेकार कहने की इजाजत नहीं देता. आप चाहें तो थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें फिर से इस्तेमाल में ला सकती हैं. जानिए कैसे.
शादी की पुरानी साड़ियां दिल को उतनी ही अजीज होती हैं, जितनी कि उस वक्त के वो यादगार पल. जिस प्रकार ये पल कभी दिल से निकाले नहीं जा सकते, उसी प्रकार इन साड़ियों को खुद से जुदा करना मुश्किल है. मगर फैशन ट्रेंड्स में चेंज आने से पुरानी साड़ियों को पहनना मुश्किल हो जाता है. कई उपाय हैं, जो इन्हें री-यूज में ला देते हैं.
ओल्ड साड़ी को दें मॉडर्न टच
वेस्टर्न ऑउटफिट की आप दीवानी है, तो एथनिक साड़ियों को आप खुद से या फिर टेलर की मदद से मॉडर्न टच दिलवा सकती हैं. हैवी वर्क से सजी इन साड़ियों से आप मिडी, लांग स्कर्ट्स, पलाजो जैसी कई चीजें बनवा सकती हैं और इन ओल्ड मैटीरियल को ट्रेंडी व फैशनेबल बना सकती हैं.
लेकिन अगर आप वेस्टर्न नहीं पहनतीं, तो इन साड़ियों का सलवार-सूट, चूड़ीदार-सूट, अनारकली या फिर पटियाला भी बनवा सकती हैं. बनारसी साड़ियों के बॉर्डर को नेक, बाजू व दुपट्टे पर लगाकर उसे हैवी और खूबसूरत दिखा सकती हैं. इसके साथ ही आप इन रेशमी साड़ियों से अपनी बिटिया की फ्रॉक भी बनवा सकती हैं. इसके अलावा आप जरदोजी, हैवी बॉर्डर, गोटा व पैच वर्कवाली साड़ियों को अन्य ड्रेसेज जैसे सूट, पलाजो, स्कर्ट व लहंगे या फिर घर के इंटीरियर में भी यूज कर सकती हैं.
पैच का कमाल
बनारसी व कांजीवरम साड़ियां अपने वर्क के लिए जानी जाती हैं. इन साड़ियों के खूबसूरत वर्क को आप निकाल कर कॉटन के कपड़े पर स्टिच कर दें और इसे पैच की तरह अपनी किसी भी ड्रेस में लगवा सकती हैं. वैसे केवल ड्रेस ही नहीं, कपड़ों के इन टुकड़ों को दीवार पर भी फ्रेम करवाकर या फिर कुशन कवर पर लगाकर भी सजाया जा सकता है.
कतरनों का भी इस्तेमाल
ये सबकुछ करने के बाद सभी साड़ियों से कतरन बचना संभव है. इन कतरनों को फेंकने की बजाय आप इनका भी सदुपयोग कर सकती हैं. सभी कतरनों को आपस में जोड़ लें और फिर इस खूबसूरत डिजाइन को कॉटन के प्लेन कपड़े पर सिलाई लगा दें. इस कपड़े को ऊपर से लगाकर आप सोफे व बच्चों की गद्दियां बना सकते हैं. इन गद्दियों में आप रूई या फिर फोम का इस्तेमाल कर सकती हैं. साड़ियों से बनी ये गद्दियां आपके कमरे को एथनिक अंदाज़ में सुंदर दिखायेंगी.
गोल्डन, सिल्वर बीड्स व बेशकीमती कढ़ाई से सुसज्जित साड़ियां घर के इंटीरियर को नया रूप दे सकती हैं. आप इनसे ड्राइंग रूम के परदे बना सकती हैं, लेकिन परदे बनाते वक्त आपको ढ़ेर सारी साड़ी की जरूरत पड़ेगी. इसलिए बेहतर होगा कि आप परदों के लिए मिक्स एंड मैच का तरीका अपनाएं. ये कलरफुल व रेशमी परदे कमरे की रौनक को दोगुना कर देंगे. इसके अलावा इन साड़ियों से आप बेड या फिर रजाई कवर भी बना सकती हैं.
ब्यूटीफुल बुकमार्क
बुक पढ़ने की आदत है तो आप अपनी साड़ियों को बुकमार्क के रूप में भी सहेज सकती हैं. साड़ियों के इन बॉर्डर को आयातकार शेप में काट लें और ग्लू की मदद से कॉर्ड बोर्ड पर चिपका दें. अब इसके छोर के अंत पर एक होल करके साटिन का छोटा-सा रिबन बांध दें. इस बुकमार्क को और भी खूबसूरत बनाने के लिए बॉर्डर के रंग से कांप्लिमेंट करता हुआ रिबन बांधें, जैसे ग्रीन बॉर्डर पर रेड और सिल्वर ब्लैक आदि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




