कड़वे नीम में हैं कई औषधीय गुण, जानें आपके लिए भी हो सकती है उपयोगी

नीम किसी औषधि से कम नहीं है और कई बीमारियों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है. किसी को चिकनपॉक्स निकल आये, तो उसे नीम के पत्ते पानी में डालकर नहलाया जाता है. नीम की पत्तियों में और भी कई गुण हैं, जो आपको कई रोगों से बचाते हैं. -नीम की पत्तियां कील-मुंहासे और […]
नीम किसी औषधि से कम नहीं है और कई बीमारियों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है. किसी को चिकनपॉक्स निकल आये, तो उसे नीम के पत्ते पानी में डालकर नहलाया जाता है. नीम की पत्तियों में और भी कई गुण हैं, जो आपको कई रोगों से बचाते हैं.
-नीम की पत्तियां कील-मुंहासे और फोड़े-फुंसियों के इलाज में भी सहायक होती हैं.
-इसका इस्तेमाल कुष्ठ रोग, नेत्र विकार, नकसीर, आंतों के कीड़े, पेट की खराबी, भूख न लगना, हृदय रोग, बुखार, मधुमेह, मसूड़ों की बीमारी के लिए किया जाता है.
-नीम की जड़ या पत्ते का अर्क त्वचा पर लगाने से काली मक्खियों को हटाने में मदद मिलती है.
-अगर अल्सर से पीड़ित हैं, तो इसके लिए नीम की छाल का 30-60 मिलीग्राम अर्क 10 हफ्ते तक दिन में दो बार लें. इससे पेट और आंतों के अल्सर को ठीक किया जा सकता है. उपयोग से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लें.
-12 हफ्ते तक नीम का अर्क सेवन करने के साथ रोजाना सूर्य के संपर्क और कोलतार और सैलिसिलिक एसिड क्रीम लगाने से लोगों में सोरायसिस के लक्षणों की गंभीरता कम हो सकती है.
-नीम के पत्तों का अर्क दांतों और मसूड़ों पर 6 हफ्ते तक रोजाना लगाने से प्लाक बनना कम हो सकता है. यह मुंह में बैक्टीरिया को कम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




