टमाटर का रस पीजिए और कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप की समस्या से निजात पाइए

तोक्यो : यदि आप उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं तो टमाटर का बिना नमक का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. टमाटर का रस हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है. ‘फूड साइंस एंड न्यूट्रीशन’ में प्रकाशित अनुसंधान के लिए 184 पुरुषों और 297 महिलाओं को एक साल […]
तोक्यो : यदि आप उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं तो टमाटर का बिना नमक का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. टमाटर का रस हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है.
‘फूड साइंस एंड न्यूट्रीशन’ में प्रकाशित अनुसंधान के लिए 184 पुरुषों और 297 महिलाओं को एक साल तक टमाटर का बिना नमक का रस पिलाया गया. जापान की तोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार अध्ययन के अंत में उच्च रक्तचाप से पीड़ित 94 प्रतिभागियों के रक्तचाप में गिरावट हुई.
उन्होंने बताया कि इसके अलावा उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित 125 प्रतिभागियों का एलडीएल कोलेस्ट्रॉल स्तर 155.0 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होकर 149.9 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




