ज्यादा गर्म चाय से कैंसर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में अधिक-से-अधिक गर्म चाय या कॉफी पीने का अपना ही मजा है, लेकिन सेहत के लिहाज से ज्यादा गर्म चाय पीना हानिकारक है.अब आप सोच रहे होंगे कि भला चाय भी कोई ठंडी पीने की चीज है. दरअसल, ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में यह बात सामने आयी है कि बहुत ज्यादा गर्म चाय […]
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में अधिक-से-अधिक गर्म चाय या कॉफी पीने का अपना ही मजा है, लेकिन सेहत के लिहाज से ज्यादा गर्म चाय पीना हानिकारक है.अब आप सोच रहे होंगे कि भला चाय भी कोई ठंडी पीने की चीज है. दरअसल, ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में यह बात सामने आयी है कि बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने से भोजन की नली में या फिर गले में कैंसर होने का खतरा आठ गुना तक बढ़ जाता है.
इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि तेज गर्म चाय गले के टिशूज को नुकसान पहुंचाती है. चाय को चूल्हे से उतारने के दो मिनट के भीतर ही इसे पीने वालों को कैंसर का खतरा उन लोगों से पांच गुना बढ़ जाता है, जो चार से पांच मिनट के बाद इसे पीते हैं. इस बात की पुष्टि के लिए एक रिसर्च भी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




