ePaper

सावधानी से करें हीटर का प्रयोग

Updated at : 22 Jan 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
सावधानी से करें हीटर का प्रयोग

सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए ज्यादातर लोग हीटर या ब्लोअर प्रयोग करते हैं, पर लंबे समय तक इसका प्रयोग नुकसानदेह है. दरअसल, इसके सामने बैठने से शरीर का तापमान उस हिसाब से खुद को अडजस्ट कर लेता है, लेकिन जैसे आप कमरे से बाहर जाते हैं, तो शरीर के तापमान में अचानक से […]

विज्ञापन
सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए ज्यादातर लोग हीटर या ब्लोअर प्रयोग करते हैं, पर लंबे समय तक इसका प्रयोग नुकसानदेह है. दरअसल, इसके सामने बैठने से शरीर का तापमान उस हिसाब से खुद को अडजस्ट कर लेता है, लेकिन जैसे आप कमरे से बाहर जाते हैं, तो शरीर के तापमान में अचानक से बदलाव आता है और बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है.
खासतौर पर नवजात शिशु और बुजुर्गों को दूर रखना उचित है. यह रूम में मौजूद हवा की नमी को सोख कर ड्राइ बना देता है. सांस संबंधी रोग से पीड़िताें को दम घुटने की शिकायत होने लगती है. बचाव के लिए रूम में एक बाल्टी पानी भर कर रखें. हीटर यूज करते वक्त सभी खिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद न करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola