पपीते से ऐसे हटाएं अंडरआर्म बाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरसात के मौसम में अंडर आर्म बाल काफी परेशान करते हैं. ज्वाइंटवाले जगहों पर अक्सर इस मौसम में पसीने और प्रदुषण के कारण इन्फेक्शन की समस्या देखी जाती है. इसलिए वैसे जगहों की साफ-सफाई जरूरी है. यदि आपको वैक्सिंग से डर लगता हो और हेयर रिमूवल क्रीम सूट नहीं करता हो, तो अंडरआर्म बालों को […]
विज्ञापन
बरसात के मौसम में अंडर आर्म बाल काफी परेशान करते हैं. ज्वाइंटवाले जगहों पर अक्सर इस मौसम में पसीने और प्रदुषण के कारण इन्फेक्शन की समस्या देखी जाती है. इसलिए वैसे जगहों की साफ-सफाई जरूरी है. यदि आपको वैक्सिंग से डर लगता हो और हेयर रिमूवल क्रीम सूट नहीं करता हो, तो अंडरआर्म बालों को इन उपायों से हटा सकते हैं.
– पका पपीता : पका पपीता अनचाहे बालों को जड़ से निकालने के लिए बेहतर उपाय है. इसके लिए 1 से 2 चम्मच पके पपीते का पेस्ट तथा आधा चम्मच हल्दी का पाउडर लें. अब इन दोनों को एक पात्र में मिलाएं तथा मालिश करते हुए अनचाहे बालों के ऊपर लगाएं. 15 मिनट तक इसी प्रकार मालिश करते रहें. इसके बाद इसे पानी से धोकर फर्क देखें. इससे आप आसानी से बाल हटा सकते हैं तथा त्वचा की रंगत भी निखार सकते हैं. सप्ताह में दो बार प्रयोग करें.
– चने के आटे का मास्क : आधा कटोरी चने का आटा, एक चम्मच मलाई, आधा कटोरी दूध और एक चम्मच हल्दी को मिला कर महीन मिश्रण बना लें. इसे अंडरआर्म के बालों पर बढ़ती दिशा में लगाएं. आधे घंटे तक छोड़ दें, फिर विपरीत दिशा में मिश्रण को रगड़ें. बाद में गरम पानी से धो लें.
– अंडे का मास्क : अंडे का सफेद भाग, आधा चम्मच मकई का आटा तथा एक चम्मच चीनी लें. एक पात्र इसका मिश्रण तैयार करें. इसे अंडरआर्म के नीचे लगाएं और सूखने दें. आपको अपनी त्वचा के ऊपर एकसूखी परत उभरी हुई दिखायी देगी. अब इस मास्क को बाल बढ़ने की उल्टी दिशा की तरफ खींचें, जिससे अनचाहे बाल निकल जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










