ड्राइ फ्रूट्स से मिलनेवाला प्रोटीन अच्छा, मीट वाले प्रोटीन से हृदय रोगों का खतरा...!

वाशिंगटन : ड्राइ फ्रूट्स (सूखे मेवों) और बीजों से प्राप्त होने वाला प्रोटीन दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन मीट से प्राप्त होने वाले प्रोटीन के अधिक मात्रा में सेवन से हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है. एक शोध में यह पता चला है. अमेरिका की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी और […]
वाशिंगटन : ड्राइ फ्रूट्स (सूखे मेवों) और बीजों से प्राप्त होने वाला प्रोटीन दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन मीट से प्राप्त होने वाले प्रोटीन के अधिक मात्रा में सेवन से हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है.
एक शोध में यह पता चला है. अमेरिका की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी और फ्रांस के नेशनल दा ला रिचर्चे अग्रोनोमिक के शोधकर्ताओं ने 81,000 से अधिक प्रतिभागियों के आंकड़ों का अध्ययन किया.
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित शोध में पता चला कि जो लोग मीट प्रोटीन का अत्यधिक मात्रा में सेवन करते हैं उन्हें दिल संबंधी रोगों में 60 फीसदी वृद्धि देखी गयी जबकि जिन लोगों ने सूखे मेवों और बीजों से प्राप्त प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन किया उनमें दिल संबंधी रोगों में 40 फीसदी की कमी देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




