यहां भूत-प्रेत रहस्यमयी तरीके से काट देते है महिलाओं के चोटी !
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jul 2017 1:33 PM (IST)
विज्ञापन

गुरुग्राम : हरियाणा पुलिस ने रविवार को बताया कि मेवात क्षेत्र के गांवों से पिछले दो सप्ताह में रहस्यमयी तरीके से महिलाओं की चोटी काटे जाने की कम से कम 15 घटनाएं सामने आयी हैं. इस तरह की विचित्र घटनाओं की वजह से गांव में दहशत का माहौल है. लोग इसे भूत-प्रेत, जादू-टोना और बिल्ली […]
विज्ञापन
गुरुग्राम : हरियाणा पुलिस ने रविवार को बताया कि मेवात क्षेत्र के गांवों से पिछले दो सप्ताह में रहस्यमयी तरीके से महिलाओं की चोटी काटे जाने की कम से कम 15 घटनाएं सामने आयी हैं. इस तरह की विचित्र घटनाओं की वजह से गांव में दहशत का माहौल है. लोग इसे भूत-प्रेत, जादू-टोना और बिल्ली की तरह दिखने वाले जीव का काम बता रहे हैं.
हालांकि पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया काम है. इसी तरह की एक घटना शनिवार को गुरुग्राम में हुई. यहां अशोक विहार क्षेत्र की रहनेवाली महिला सुनीता देवी ने इस संबंध में पुलिस से संपर्क किया. महिला ने दावा किया कि जब मैं जब खाना बना रही थी तो मैंने लाल और पीले कपड़े पहने एक दुबले-पतले पुरुष को अपने घर के दरवाजे पर देखा था.
जब मैं उसे देखने गयी तो पाया कि उसके हाथ में एक त्रिशूल था. मैंने उसे वहां से जाने के लिए कहा तो वह चला गया लेकिन फिर वापस आ गया. सुनीता ने दावा किया कि इससे पहले कि उन्हें कोई अंदाजा लगता वह बेहोश हो गयी. महिला का दावा है कि वह जब होश में आई तो उसकी चोटी कटी हुई थी और वह जमीन पर लेटी हुई थी लेकिन घर में किसी तरह की लूट-पाट नहीं हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




