ePaper

Winter Special Matar Ka Nimona: बिहार-यूपी की मशहूर डिश, इस तरह बनाएं स्वाद से भरपूर मटर का निमोना 

Updated at : 20 Nov 2025 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Special Matar Ka Nimona

Winter Special Matar Ka Nimona (AI image)

Winter Special Matar Ka Nimona: मटर की पूरी और पराठा छोड़िए, इस बार हम आपको उत्तरप्रदेश और बिहार का फेमस मटर का निमोना बनाने की विधि बताएंगे.

विज्ञापन

Winter Special Matar Ka Nimona: सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में ताजी हरी मटर की बहार लग जाती हैं. ऐसे में हम मटर की पूरी, मटर का छोला और सब्जी बनाते हैं जो खाने में बहुत ही लाजवाब लगती हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश और बिहार का फेमस मटर निमोना बनाने की रेसिपी बताएंगे. आलू और मटर की दरदरी पेस्ट से बनी ये रेसिपी खाने में बहुत ही जबरदस्त लगती हैं. आप इसे आसानी से घर पर बनाकर लंच या डिनर में चावल-रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं. 

मटर का निमोना बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • हरे मटर – 2 कप
  • आलू – 1 (कटा हुआ 4 भाग में)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च – 2 कटी हुई 
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • लहसुन – 4–5 कलियां
  • तेल – 2-3 बड़े चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • जीरा – आधा चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार 
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

मटर का निमोना बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप 2 चम्मच मटर को अलग रखें, फिर इसके बाद बचे हुए मटर को हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि ज्यादा स्मूद न हो. 
  • अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें. इसके बाद उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालकर हींग, जीरा डालें. 
  • जब जीरा चटकने लगे तब आप अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें. अब इसमें टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. 
  • सभी चीज अच्छे से पक जाने के बाद हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. फिर इसमें दरदरा पिसी हुई मटर, 2 चम्मच अलग से रखा हुआ मटर और आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • इसके बाद आप जरूरत के अनुसार पानी डालकर इसे ढककर 10 मिनट पकने दें. फिर आप गैस बंद करके ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम रोटी, चावल या पूरी  के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Methi Vada Recipe: ठंडी शाम को बनाएं मजेदार, तैयार करें मिनटों में मेथी वड़ा, जानें बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Cutlet Recipe: विंटर टी-टाइम को बनाएं स्पेशल, आसानी से तैयार करें मटर कटलेट 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन