Masoor Dal Palak Pakora: शाम में बनाना है स्पेशल स्नैक्स, तो सर्दियों में चाय के साथ तैयार करें मसूर दाल-पालक के पकौड़े

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

masoor dal palak pakora (AI Image)

Masoor Dal Palak Pakora: ठंड के मौसम में आप भी पालक से बनी डिशेज खाना पसंद करते हैं तो मसूर दाल-पालक के पकौड़े को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं मसूर दाल-पालक के पकौड़े बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Masoor Dal Palak Pakora: शाम की चाय के साथ कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा स्नैक्स मिल जाए, तो दिन की थकान अपने आप दूर हो जाती है. अगर आप भी सर्दियों में ऐसे ही स्नैक्स की तलाश कर रहे हैं तो मसूर दाल-पालक के पकौड़े एक अच्छा ऑप्शन है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये पकौड़े खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं. मसूर दाल-पालक के पकौड़े को आप धनिया की चटनी, पुदीना की चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मसूर दाल-पालक के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मसूर दाल- 1 कप
  • पालक के पत्ते- 1 कप (बारीक कटे हुए) 
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी)
  • अदरक- लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- चुटकी भर
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े (बारीक कटे हुए)

मसूर दाल-पालक के पकौड़े को कैसे तैयार करें?

  • मसूर दाल-पालक के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप मसूर दाल को अच्छे से धो लें और इसे 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. अब आप पानी को छान लें और मसूर दाल को मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • अब आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और बारीक काट लें. मसूर दाल के पेस्ट में पालक के पत्तों को डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा हुआ प्याज, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें आप धनिया पत्ती को बारीक काटकर डाल दें और अच्छे से मिला लें. 
  • पकौड़े बनाने के लिए आप कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से को में तेल में डालकर तलें. पकौड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें. इसी तरह से मिश्रण से आप सारे पकौड़े तैयार कर लें. पकौड़े को गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola