Rock N Roll म्यूजिक पर बाबा का गज़ब डांस, वीडियो में दिखे जबरदस्त मूव्स, फैंस बोले ‘साधु बाबा रॉक्स’

Viral Video 2021 News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @DoctorAjayita से डांस करते एक बाबा की वीडियो पोस्ट की गई. उन्होंने कैप्शन में ‘साधु बाबा रॉक्स’ लिखा. उनकी वीडियो पर यूजर्स का जबरदस्त रिस्पांस दिख रहा है. डांस करते बाबा का वीडियो वायरल हो गया.
Viral Video 2021 News: हर दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब नया वीडियो एक बाबा का वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बाबा रॉक एन रॉल म्यूजिक पर जबरदस्त डांस मूव्स करते दिख रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. कोई उन्हें ‘रॉकिंग’ बाबा कह रहा है तो कोई बाबा को ‘माइकल जैक्सन 2.0’ करार दे रहा है. उनका वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @DoctorAjayitaहैंडल से डांस करते एक बाबा की वीडियो पोस्ट की गई. उन्होंने कैप्शन में ‘साधु बाबा रॉक्स’ लिखा. उनकी वीडियो पर यूजर्स का जबरदस्त रिस्पांस दिख रहा है. डांस करते बाबा का वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो पुष्कर का बताया जा रहा है.
बाबा का डांस वीडियो एक मिनट का है. वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बाबा म्यूजिक पर डांस मूव्स दिखा रहे हैं. बाबा के मजेदार डांस का हर कोई फैन होता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को अब तक 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जबकि, तीन हजार से ज्यादा लाइक्स हैं.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




