Vidur Niti: मूर्ख लोगों की पहचान विदुर नीति के अनुसार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Sep 2025 8:36 AM
vidur niti
Vidur Niti: आज भी महात्मा विदुर के उपदेश प्रासंगिक हैं. महात्मा विदुर की नीतियों के बारे में विदुर नीति में देखने को मिलता है. विदुर नीति में मूर्ख व्यक्तियों के बारे में बताया गया है.
Vidur Niti: महाभारत जैसे महान ग्रंथ में कई उपदेश छिपे हुए हैं जो जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते हैं. महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक हैं महात्मा विदुर. महात्मा विदुर के विचार से बहुत को कुछ सीखने और समझने को मिलता है. आज भी महात्मा विदुर के ये उपदेश प्रासंगिक हैं. महात्मा विदुर की नीतियों के बारे में विदुर नीति में देखने को मिलता है. महात्मा विदुर के अनुसार कुछ आदतों के जरिए मूर्ख लोगों की पहचान की जा सकती है. तो आइए जानते हैं इस बारे में इस लेख के माध्यम से.
बिना काम किए धन की इच्छा
विदुर नीति के अनुसार, मूर्ख व्यक्ति बिना कुछ काम किए ही धन पाने की इच्छा करता है. बिना परिश्रम किए हुए केवल लालच या आसान तरीके से धन पाने की इच्छा करना मूर्खता है. ऐसा धन टिकता नहीं, जल्दी नष्ट हो जाता है और उसके साथ अपमान भी मिलता है.
Vidur Niti: इन सूत्रों से बनाएं अपनी जिंदगी को खुशहाल और सफल, जानिए सुख पाने के सरल उपाय
अपने काम पर ध्यान नहीं देना
महात्मा विदुर के मुतबिक जो व्यक्ति अपने काम को छोड़कर दूसरे लोगों के काम को करता ऐसा व्यक्ति मूर्ख होता है. जो व्यक्ति अपना काम छोड़कर दूसरों का काम करने की कोशिश करता है वह न अपने काम में सफल होता है और न ही दूसरे के काम को पूरी तरह निभा पाता है. इस वजह से ऐसा व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है और अपने भविष्य को बिगाड़ देता है.
अपने से ताकतवर से शत्रुता करना
विदुर नीति में मूर्खों के बारे के बारे में बताया गया है कि मूर्ख व्यक्ति अपने से ताकतवर व्यक्ति से शत्रुता करता है. ऐसा करने से व्यक्ति का मन परेशान होता है और इंसान जीवन में आगे बढ़ नहीं पाता है.
यह भी पढ़ें: Vidur Niti: जीवन को संवारने के लिए इन अमूल्य बातों का साथ कभी ना छोड़ें
यह भी पढ़ें- Vidur Niti: कब होती है सच्चे रिश्ते और असली चरित्र की पहचान? विदुर नीति में है इस बात का जवाब
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










