ePaper

Vidur Niti: कब होती है सच्चे रिश्ते और असली चरित्र की पहचान? विदुर नीति में है इस बात का जवाब

Updated at : 24 May 2025 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

विदुर नीतियां

Vidur Niti: महात्मा विदुर को ज्ञान और बुद्धि के लिए आज भी याद किया जाता है. महात्मा विदुर की बातें आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और लोगों को सही राह दिखाने में सहायक है. विदुर नीति में कई चीजों के बारे में बताया गया है. इन नीतियों से आप व्यक्तिगत जीवन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जीवन के बारे जान सकते हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: किसी व्यक्ति की असली पहचान मुश्किल घड़ी में होती है. विदुर नीति में चीजों को कठिन समय में परखने के बारे में बताया गया है. महात्मा विदुर ने कई विषयों पर अपनी राय दी है. महात्मा विदुर की नीतियों को ही विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. इन नीतियों में आपको व्यक्तिगत जीवन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जीवन के बारे में कई बातों के बारे में बताया गया है. किसी भी चीज या व्यक्ति की असली काबलियत का अंदाजा कठिन समय में ही लगता है. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस बारे में विदुर नीति में क्या कहा गया है. 

सोने की पहचान 

विदुर नीति के अनुसार, सोना असली है या नकली इसकी पहचान आग में तपाने से होती है. सोना घास में भी चमकता है और इससे सोने की असली पहचान तय होती है. इसी तरह से व्यक्ति की असली पहचान मुश्किल घड़ी में होती है. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: जीवन भर नहीं चाहते पछताना, तो किसी को न बताएं ये बातें, छुपाकर रखने में है आपकी भलाई

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इन दो लोगों का भूलकर भी न करें अपमान, नहीं तो रूठ जायेंगी मां लक्ष्मी

व्यक्ति की पहचान 

महात्मा विदुर के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान उसके आचरण से होती है. सज्जन व्यक्ति का व्यवहार सिर्फ बातों से ही नहीं बल्कि जीवनशैली और दूसरों के साथ उनका बर्ताव कैसा है इस बात पर भी निर्भर करता है. कई लोग जीवन में सफलता हासिल कर लेते हैं और धन भी कमा लेते हैं पर व्यवहार सही नहीं होने के कारण लोग ऐसे व्यक्ति का आदर नहीं करते. 

वीरता की पहचान 

वीर व्यक्ति की पहचान भय की स्थिति में होती है. महात्मा विदुर के अनुसार, जब घर में पैसे की परेशानी आती है तब व्यक्ति के धैर्य और सहनशीलता की पहचान होती है. इन मुश्किल समय में वीर व्यक्ति साहस और विवेक से काम करता है.

मित्र की पहचान

दोस्ती का रिश्ता सबसे खास और अहम होता है. अगर जीवन में आप कठिन दौर से गुजर रहे हैं तो सच्चा साथी आपका साथ कभी नहीं छोड़ेगा. मुश्किल घड़ी में में अगर मित्र साथ ना दे तो समझ जाएं कि आपने गलत इंसान से दोस्ती की है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola