ePaper

Vidur Niti: जीवन भर नहीं चाहते पछताना, तो किसी को न बताएं ये बातें, छुपाकर रखने में है आपकी भलाई

Updated at : 15 Feb 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति में कई महत्वपूर्ण उपदेश और सिद्धांत हैं, जो कि व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती है. महात्मा विदुर ने इस ग्रंथ में कुछ कार्यों में सावधानी बरतने की भी सलाह दिए हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: विदुर महाभारत महाकाव्य में एक अहम किरदार हैं. उन्हें योद्धा के बजाय कुशल रणनीतिकार और नीतिशास्त्री के रूप में याद किया जाता है. उनकी नीतियों को एक ग्रंथ में संजोया गया है, जो कि विदुर नीति के नाम से प्रसिद्ध है. इस ग्रंथ में महात्मा विदुर ने धर्म, राजनीति, राज्य संचालन और निजी जीवन समेत कई पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं. उनकी नीतियां व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. विदुर नीति में कई महत्वपूर्ण उपदेश और सिद्धांत हैं, जो कि व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती है. महात्मा विदुर ने इस ग्रंथ में कुछ कार्यों में सावधानी बरतने की भी सलाह दिए हैं. कुछ बातें भूलकर भी दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहिए. अगर आप इन बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो इसके बुरे परिणाम आपको भुगतने पड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इन दो लोगों का भूलकर भी न करें अपमान, नहीं तो रूठ जायेंगी मां लक्ष्मी

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: बुद्धिमान साबित होता है इन आदतों वाला व्यक्ति, खूब मिलता है मान-सम्मान

कार्य में पैदा होगी बाधा

महात्मा विदुर के अनुसार, व्यक्ति को अपनी कार्य योजना, लक्ष्य को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए. चाहे आपका कितना भी सगा-संबंधी क्यों न हो? भूलकर भी अपने लक्ष्य को न बताएं, क्योंकि ये लोग भविष्य में आपके कार्य में बाधा पैदा करने का काम करेंगे. इससे आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा. ऐसे में जब तक कार्य पूरा न हो जाए, तब तक किसी के साथ भी अपनी योजनाओं को न बताएं.

लोग करने लगेंगे घृणा

विदुर नीति के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को अपनी संपत्ति, आय और धन के बारे में नहीं बताना चाहिए, क्योंकि आय और धन-संपदा के बारे में बताने पर लोग आपसे ईर्ष्या और घृणा करने लगेंगे. इसके अलावा, अपने खर्च और नुकसान के बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए. अगर आप अपने नुकसान के बारे में किसी को बताते हैं, तो लोगों के पास आपको कमजोर करने का और मौका मिलेगा.

इस काम महत्व हो जाएगा कम

विदुर नीति में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों के बारे में नहीं बताना चाहिए. ये बातें अगर सार्वजनिक की जाती हैं, तो इसका महत्व कम हो जाता है. ऐसे में इन बातों को छिपाकर रखने में ही भलाई होती है.

सिर्फ होगी बेइज्जती

विदुर नीति में लिखा है कि व्यक्ति को अपनी कमजोरियों और घर के क्लेश, झगड़े को किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए. अगर किसी को अपनी कमजोरी के बारे में बता देते हैं, तो वह व्यक्ति भविष्य में इसी कमजोरी का फायदा उठाएगा. इसके अलावा, घर के झगड़े को बाहर वालो को बताते हैं, तो इससे सिर्फ आपकी ही बेइज्जती होगी.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इन 3 लोगों को भूलकर भी न बताएं अपने गहरे राज, नहीं तो जिंदगी भर रहेंगे परेशान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola