Vidur Niti: हर समय दुखी क्यों रहते हैं लोग? आदतें जो बनती हैं जीवन में दुख का कारण

Updated:
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत के अहम पात्रों में से एक हैं और उनकी तेज बुद्धि के कारण आज भी लोग उन्हें याद करते हैं. जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है. विदुर नीति में जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

Vidur Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक विचारों को साथ लेकर चलना चाहिए. आप कई महान लोगों के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं. इस तरह के विचार आपको लाइफ में आगे बढ़ने में मदद करते हैं. महात्मा विदुर महाभारत के अहम पात्रों में से एक हैं और उनकी तेज बुद्धि के कारण आज भी लोग उन्हें याद करते हैं.  महात्मा विदुर के द्वारा बताई गई नीतियों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. महात्मा विदुर ने ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो हमेशा दुखी रहते हैं. 

ईर्ष्या करना 

विदुर नीति के मुताबिक जो व्यक्ति दूसरों की तरक्की देखकर ईर्ष्या करता है उसके जीवन में दुख हमेशा बना रहता है. इस तरह की भावना लोगों में आत्मविश्वास को कम कर देती है. ईर्ष्या करने वाला व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति के अंदर भी नकारात्मकता को बढ़ा देता है. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: जीवन को संवारने के लिए इन अमूल्य बातों का साथ कभी ना छोड़ें

नफरत करने वाला 

नफरत या घृणा एक ऐसी भावना जो आपको अंदर से खाली कर देती है और अंत में नकारात्मकता और अकेलेपन के अलावा कुछ नहीं बचता है. दूसरों से नफरत करने वाला व्यक्ति के सगे संबंधियों से भी दूरी आ जाती है. 

असंतोष करना 

जीवन में अगर सुखी रहना है तो जो भी पास में उस चीज से ही संतोष करना चाहिए. विदुर नीति के मुताबिक, जिस व्यक्ति में संतोष नहीं होता है वह हमेशा दुखी रहता है. इस तरह के लोगों के पास सुख के साधन रहते हुए भी कभी खुश नहीं रहते. 

क्रोध और शंका में रहना वाला 

महात्मा विदुर ने कहा है कि जो व्यक्ति क्रोधी होता है उसके जीवन में दुख बना रहता है. गुस्सा व्यक्ति के रिश्तों को भी खराब कर देता है. आगे विदुर नीति में बताया गया है कि जो इंसान बात-बात पर शंका करता है और संदेह में जिंदगी जीता है उसका जीवन दुख में कटता है. 

दूसरों पर निर्भर रहने वाला 

मेहनत कर के ही सफलता मिलती है. जो व्यक्ति मेहनत को त्याग कर दूसरों पर निर्भर रहता है उसकी इज्जत नहीं होती है और ऐसा व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है.

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: सफलता हासिल करना है, तो इन आदतों का करें त्याग

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola