घर पर गर्मियों में फटाफट तैयार करें मजेदार पुदीना शरबत 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Feb 2026 3:00 PM

विज्ञापन

पुदीना शरबत (AI Image)

Pudina Sharbat: गर्मियों में बनाना चाहते हैं टेस्टी ड्रिंक तो पुदीना शरबत को ट्राई कर सकते हैं. ये सिंपल ड्रिंक का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

Pudina Sharbat: गर्मियों के दिनों में बाहर से आने के बाद कुछ ठंडा-ठंडा ड्रिंक पीने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में शरबत एक परफेक्ट ऑप्शन है. अगर आप भी झटपट से कुछ रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं तो पुदीना शरबत को बना सकते हैं. पुदीना शरबत न केवल पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. इसे बनाने में ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है. गर्मियों में मेहमानों को सर्व करना है कुछ ठंडा तो पुदीना शरबत को आप बना सकते हैं. आइए जानते हैं पुदीना शरबत को तैयार करने का तरीका. 

पुदीना शरबत बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ताजे पुदीना के पत्ते- 1 कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • ठंडा पानी – 3 कप
  • बर्फ- जरूरत के अनुसार

पुदीना शरबत को कैसे तैयार करें? 

  • पुदीना शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना के पत्तों को डंठल से अलग कर लें. पत्तों को धोकर अच्छे से साफ कर लें. 
  • अब मिक्सी जार में आप पुदीना के पत्तों को डाल दें. इसमें आप स्वादानुसार चीनी को डाल दें. थोड़ा सा पानी डालकर आप इसे अच्छे से पीस लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन को लें और इसमें आप तैयार मिश्रण को छानकर डाल दें. इसमें आप 2-3 कप पानी को डालें और चम्मच की मदद से मिक्स कर लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप नींबू का रस डाल दें और मिक्स कर लें.
  • शरबत को सर्व करने के लिए आप गिलास में आइस क्यूब को डालें और ऊपर से पुदीना शरबत डाल दें. पुदीना के पत्तों को ऊपर से डालकर इसे सर्व करें. इस तरह से आप पुदीना शरबत को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola