Vidur Niti: सफलता हासिल करना है, तो इन आदतों का करें त्याग

Updated:
विज्ञापन

Vidur Niti

Vidur Niti: व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए कुछ चीजों को छोड़ना जरूरी होता है. महात्मा विदुर ने विदुर नीति में इस बारे में बताया है. विदुर नीति में सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के ऊपर कई उपदेश हैं जो आज के समय में भी प्रासंगिक है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महात्मा विदुर को एक ज्ञानी के तौर पर आज भी याद किया जाता है. विदुर नीति में व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई बातों का जिक्र मिलता है. ये नीति राजनीति, सामाजिक, धर्म और व्यक्तिगत विषयों के ऊपर प्रकाश डालती है. जीवन में वही व्यक्ति सफल हुआ है जिसने गलत आदतों को छोड़ा है और अच्छे गुणों को अपनाया है. महात्मा विदुर ने सफलता और उन्नति पाने के लिए कुछ आदतों को त्याग करने की सलाह दी है. 

विज्ञापन

अत्यधिक नींद का त्याग 

अगर आप जीवन में ऐश्वर्य चाहते हैं तो अधिक नींद का त्याग कर देना चाहिए. नींद शरीर को सेहतमंद रखने के लिए बेहद जरूरी है मगर जरूरत से ज्यादा सोना ऊर्जा को कम करता है और बहुमूल्य समय को भी नष्ट करता है. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: मुसीबतों को टालना है, तो विदुर नीति की इन बातों को याद रखें

आलस और उदासीनता की स्थिति 

विदुर नीति के अनुसार, जीवन में अगर उन्नति करना चाहते हैं तो आलस को छोड़ने में ही भलाई है. अपने मन को एकाग्र कर के सिर्फ लक्ष्य के ऊपर ही ध्यान रखें. 

डर का त्याग करें

किसी भी चीज को लेकर अपने मन में डर को बिल्कुल भी नहीं रखें. डर आत्मविश्वास को कम करता है और सफलता के रास्ते में बाधा बनता है. आप जब तक अपने डर का सामना नहीं करते हैं तब तक आप जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते हैं. 

गुस्सा को छोड़ना

गुस्सा सोचने समझने की शक्ति को खत्म कर देता है. गुस्से में व्यक्ति गलत फैसले लेता है और ये रिश्तों को भी खराब कर देता है. विदुर नीति के मुताबिक अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो गुस्से पर काबू रखें. 

काम को टालने की आदत

कल पर काम को टालने की आदत लाइफ में कभी भी आपको आगे बढ़ने नहीं देगी. असफलता से दूर रहने के लिए आप काम को तुरंत ही पूरा करें. 

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: जीवन में मुसीबत का कारण बनते हैं ऐसे लोग, दूर रहना ही है सही

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola