ePaper

चाय की चुस्की के साथ लें केला बज्जी का मजा, नोट करें रेसिपी

Updated at : 18 Feb 2026 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
Banana Bajji Recipe For Snacks In Hindi

केला बज्जी बनाने की रेसिपी (Image-iStock)

Banana Bajji Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ नया नमकीन आइटम खाने का दिल करे तो आप केले की बज्जी बनाकर खा सकते हैं. इसे बनाने में मिनटों का समय लगता है. आपके इसकी रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Banana Bajji Recipe: गरमा गरम केले की बज्जी के साथ चाय की चुस्की लेने का मजा ही कुछ और है. यह रेसिपी स्नैक्स के लिए बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होने की वजह से बच्चे इसे मांग-मांग कर खाएंगे. केले की बज्जी को आप कुछ ही मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसे आप चाहें तो चाय के अलावा चटनी के साथ भी खा सकते हैं. आज आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

केले की बज्जी बनाने की सामग्री

  • 1 कच्चा केला
  • ¾ कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकी भर हींग / असफोएटिडा
  • ¾ छोटा चम्मच नमक
  • ½ कप पानी
  • ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • तेल

यह भी पढ़ें: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट

केला बज्जी बनाने की विधि

  • केला बज्जी बनाने के लिए पहले, कच्चे केले का छिलका छील लें.
  • आप इन्हें गोल या लंबे आकार में थोड़ा मोटा काटें.
  • केले का रंग काला न पड़े इसलिए इन्हें आप पानी में भिगो कर रख दें.
  • अब आप एक कटोरे में बेसन और चावल का आटा डालकर घोल तैयार कर लें.
  • फिर इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग और नमक भी डाल दें.
  • अब आप इन मसालों को अच्छी तरह मिला लें.
  • फिर इसमें आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डाल कर धीरे से मिलाएं.
  • अब भीगे हुए केले के टुकड़ों को थपथपाकर इसकी एक्स्ट्रा नमी को निकाल दें.
  • अब इन केले के टुकड़ों को घोल में डुबोकर अच्छी तरह लपेट लें.
  • फिर इन्हें तेल गर्म करके डीप फ्राई करें.
  • इनके कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने के बाद तेल से बाहर निकालें.
  • अब आप गरमा गरम चाय के साथ इसका आनंद लें.

यह भी पढ़ें: तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola