Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी तिजोरी, मां लक्ष्मी को घर बुलाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

AI Generated Image
Vastu Tips: अगर आप मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में बताये गए ये उपाय आपके काफी काम आने वाले हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा माना गया है. कहा जाता है अगर हम जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचना चाहते हैं तो ऐसे में हमें किसी की कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. हमारे वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति या फिर पैसे कमाने के लिए भी कई उपाय बताये गए हैं. कहा जाता है जब आप इन उपायों को अपनाते हैं तो आपकी तिजोरी पैसों से भर जाती है और साथ ही आपके घर पर मां लक्ष्मी का निवास हमेशा के लिए हो जाता है. तो चलिए धन प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र में बताये गए उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मनी बैंक या फिर पिगी बैंक की स्थापना
अगर आप धन को आकर्षित करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर की उत्तर दिशा में मनी बॉक्स या फिर पिगी बैंक को स्थापित करना चाहिए. आपको नियमित तौर पर इसमें पैसों को डालना भी शुरू करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में पैसों का आना और भी तेजी से शुरू हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें
दक्षिण पूर्व कोने में स्वास्तिक
अपने घर के दक्षिण पूर्व कोने में कॉपर से बने स्वास्तिक की स्थापना करें. जब आप ऐसा करते है तो पैसों का आना शुरू हो जाता है और सभी तरह के रुकावट भी दूर हो जाते हैं. इस छोटे से उपाय से आपके पास कई रास्तों से पैसो का आना शुरू हो जाता है.
घर का रखें ख्याल
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप धन को आकर्षित करना चाहते है और चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर पर ठहरे तो ऐसे में आपको अपने घर को साफ-सुथरा और सुलझा हुआ रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं रखते हैं घर के मुख्य द्वार पर ये चीजें? लौटकर कभी नहीं आएगी मां लक्ष्मी
इस दिशा में न रखें डस्टबिन
अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप अपने घर के उत्तर, पश्चिम या दक्षिण पूर्व कोने में डस्टबिन या फिर कूड़ा-कचरा न रखें. अगर आपने रखा हुआ है तो तुरंत उन्हें उस जगह से हटा दें.
इस दिशा में रखें कीमती चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर पर सभी कीमती चीजें जैसे कि पैसे, डॉक्युमेंट्स और गहनों को हमेशा पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. ऐसा करने से आपको जरूर फायदा होता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में इन बर्तनों को उल्टा रखने वाला हो जाता है गरीब, जीवनभर नहीं छूटता परेशानियों का दामन
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




